भजनलाल सरकार में पहला बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। 72 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। 36 जिलों के कलेक्टर व 121 RAS अधिकारियों का तबादला हुआ है। हाड़ौती सम्भाग के चारों जिलों के कलेक्टर भी बदले गए है। बूंदी कलेक्टर डॉ रविंद्र गोस्वामी को कोटा कलेक्टर लगाया है। जबकि कोटा कलेक्टर महावीर प्रसाद मीना को प्रबंध निदेशक राजस्थान राज्य बुनकर संघ लिमिटेड जयपुर में लगाया है।

अक्षय गोधारा अब बूंदी के नए कलेक्टर होंगे। ब्यावर के कलेक्टर रोहिताश सिंह तोमर को बारां कलेक्टर के पद पर लगाया है।निवर्तमान बारां कलेक्टर नरेंद्र गुप्ता को विशिष्ट शासन सचिव राजस्व विभाग जयपुर लगाया है। झालावाड़ के कलेक्टर आलोक रंजन को हटाकर उन्हें चित्तौड़गढ़ कलेक्टर लगाया है। निदेशक स्वच्छ भारत मिशन जयपुर अजय सिंह राठौड़ को झालावाड़ कलेक्टर के पद पर लगाया है।

डॉ रविंद्र गोस्वामी आज शाम को कोटा कलेक्टर के पद पर जॉइन करेंगे। डॉ रविंद्र गोस्वामी 2015 बैच के IAS अधिकारी है। बूंदी कलेक्टर रहते हुए डॉ रविंद्र गोस्वामी ने कॉफी विद कलेक्टर व बेहतरीन बूंदी का मिशन शुरू किया था। जिसको लोगों ने काफी पसंद किया था।

आएएस अधिकारी भी बदलें

कोटा की अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजकुमार सिंह का तबादला शाहाबाद (बारां) किया है जबकि कोटा जिला आबकारी अधिकारी भगवत सिंह राठौड़ को अतिरिक्त जिला कलेक्टर कोटा के पद पर लगाया है। बूंदी के अतिरिक्त जिला कलेक्टर हेमराज परिडवाल को सीकर लगाया है। उनकी जगह नीरज कुमार मीना उपखंड अधिकारी बांदीकुई को अतिरिक्त जिला कलेक्टर बूंदी के पद पर लगाया है।

झालावाड़ के पिड़ावा उपखंड अधिकारी अभिषेक चारण का तबादला ,उपखंड अधिकारी अरनोद प्रतापगढ़ किया है। उपखंड अधिकारी लाखेरी (बूंदी) भावना सिंह को सिरोही लगाया है। जयपुर प्रथम के उपखंड अधिकारी डॉ राकेश कुमार मीणा को उपखंड अधिकारी लाखेरी (बूंदी)लगाया है। ओम प्रकाश मीणा को राजगढ़ अलवर से हटाकर उपखंड अधिकारी कनवास (कोटा) के पद पर लगाया है। हटाकर उपखंड अधिकारी कनवास (कोटा) के पद पर लगाया है।

Leave a Reply