यूपी के संभल से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। बारातियों के सामने दुल्हन की मां ही करतों ने दूल्हे समेत सभी को हैरान कर दिया। फिर दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया।

यूपी के संभल से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। बारातियों के सामने दुल्हन की मां ही करतों ने दूल्हे समेत सभी को हैरान कर दिया। डीजे पर डांस करते हुए सास सिगरेट से धुंए के छल्ले उड़ाने लगी तो दुल्हन भी पीछे नहीं रही। डीजे पर मां को डांस करता देखकर दुल्हन फ्लाइंग किस देने लगी। सात फेरों से पहले का ये नजारा देखकर दूल्हे का सिर चकरा गया और मंडप से उठ खड़ा हुआ। दूल्हे ने बीच मंडप शादी से साफ इंकार कर दिया। दुल्हन देखती रह गई और दूल्हा बारात लेकर लौट गया। वाकया उस समय हुआ जब विवाह की रस्में अदा की जा रही थीं । सात फेरों से पहले ही सात जन्मों का बंधन टूट गया।
सरायतरीन के भालेभांज खां मोहल्ले के एक युवक का रिश्ता रजपुरा क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती के साथ तय हुआ था। गोद भराई समेत तमाम रस्मों के बाद मंगलवार को सरायतीन के एक मंदिर में विवाह समारोह चल रहा था। बारात चढ़त के बाद एक तरफ जहां विवाह की रस्में अदा की जा रही थी तो वहीं दूसरी तरफ बाराती दावत का लुत्फ उठा रहे थे। कुछ लोग डीजे पर थिरक भी रहे थे। इसी दौरान दुल्हन की मां सिगरेट के कश लगाते हुए डीजे पर पहुंची और छल्ले उड़ाते हुए डांस करने लगी। इसके बाद दुल्हन भी डीजे पर डांस कर रही मां की ओर फ्लाइंग किस करने लगी।
मंडप में बैठे दूल्हे की जैसे ही अपनी होने वाली सास पर नजर पड़ी तो वह सन्न रह गया। वह रस्में छोड़ खड़ा हो गया और शादी से साफ इंकार कर दिया। बारातियों और घरातियों में हड़कंप मच गया। दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया और शादी रोक दी गई। समारोह के बीच में ही लड़की को लेकर उसकी मां वहां से अपने घर लौट आई और दूल्हा भी बारातियों संग लौट गया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों के बीच पंचायत हुई और इस रिश्ते को खत्म कर बिना किसी कानूनी कार्रवाई के मामले को रफादफा कर दिया गया ।

(साभार हिंदुस्थान)

Leave a Reply