झालरापाटन से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे होंगी भाजपा प्रत्याशी : 2003 से लगातार चुनाव जीत रही है वसुंधरा राजे
भाजपा ने अपनी दूसरी सूची शनिवार को जारी की। जिसमें झालरापाटन से एक बार फिर वसुंधरा राजे को टिकट दिया गया है। वसुंधरा राजे पूरे राजस्थान में भाजपा का बड़ा चेहरा हैं। वे 2003 से लगातार झालरापाटन से चुनाव जीत रही है। इस दौरान 2003 को 2013 में राज्य की मुख्यमंत्री भी बनी। 2003 से पहले झालावाड़ बारां लोकसभा सीट से सांसद का चुनाव लड़ती आई है। और 1989 से वे लगातार पांच बार सांसद रही। अटल बिहारी की सरकार में वे केंद्र में मंत्री भी रही हैं।
वसुंधरा राजे सिंधिया ( 70वर्ष )
शिक्षा-ग्रेजुएट
वसुंधरा की ताकत-
झालरापाटन में अगर जातीय समीकरणों को देखें तो यह सीट कांग्रेस की मानी जाती है। क्योंकि इस क्षेत्र में सर्वाधिक मतदाता मुस्लिम समाज के हैं। इसके बाद दूसरा बड़ा बैंक यहां एससी एसटी के वोटो का माना जाता है। और यह दोनों ही वोट बैंक कांग्रेस के फेवर वाले माने जाते हैं। लेकिन फिर भी पिछले चार चुनाव से यहां कांग्रेस बीजेपी से चुनाव हार रही, अगर हम भाजपा से नहीं बल्कि वसुंधरा से चुनाव हार रही है यह कहे तब भी अतिशयोक्ति नहीं होगी। आखिर क्या वजह है कि कांग्रेस की फेवर वाली इस सीट पर वसुंधरा राजे सिंधिया बड़े वोटो के अंतर से हर बार चुनाव जीती है। और इस चुनाव में उन्हें किन बातों का फायदा मिलने वाला है।
1.झालरापाटन में सन 2003 से लगातार विधायक, दो बार राज्य के मुख्यमंत्री बनी
2. क्षेत्र में खासी लोकप्रिय, जनता पर मजबूत पकड़
3. मुख्यमंत्री रहते हुए क्षेत्र में कराए गए विकास कार्य
4. पार्टी की कद्दावर नेता, कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत जुड़ाव

Leave a Reply