झालावाड़ की डग विधानसभा सीट पर कांग्रेस के टिकट पर दावेदारी कर रहे चेतराम गहलोत का सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो इन दिनों चर्चाओं का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो में चेतराम गहलोत राहुल गांधी,अशोक गहलोत, सचिन पायलट व रामेश्वर दूरी पर जमकर प्रहार कर रहे हैं। वीडियो में चेतराम गहलोत कांग्रेस पार्टी को बुढ़ी बताते हुए कर कह रहे हैं कि जब तक कांग्रेस में अशोक गहलोत जैसे लोग जिंदा रहेंगे युवा पीढ़ी कभी भी आगे नहीं आ सकती चेतराम यही नहीं रुके, इससे भी बढ़कर उन्होंने राहुल गांधी पर भी कटाक्ष किया उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में राहुल गांधी की नहीं चलती है। उन्होंने कहा आम कार्यकर्ताओं की कोई पूछ परख नहीं है। अशोक गहलोत के यहां जो भी लोगों जाते हैं।उनको वहां लात घूंसे मिलते हैं। कमोबेश यही हाल सचिन पायलट का भी है। अगर उनके पास जाओ तो वहां भी सिवाय लात घूसों के अलावा और कुछ नहीं मिलता। हम आपको यहां यह बताना जरूरी समझते हैं कि चेतराम गहलोत जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हैं। और इस विधानसभा चुनाव में चेतराम ने कांग्रेस से चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी भी की है। खास बात यह है कि हाड़ोती के एक काबिना मंत्री DCC से लेकर AICC तक जीतराम को टिकट देने के लिए पैरवी भी कर रहे हैं। बहरहाल वायरल हो रहा वीडियो कब और कहां का है। यह स्पष्ट नहीं है और चेतराज गहलोत ने किस संदर्भ में राहुल गांधी अशोक गहलोत, सचिन पायलट, और रामेश्वर डूडी को आड़े हाथों लिया,यह भी स्पष्ट नहीं है और जब चेतराज से इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा कि ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं उन्होंने कहा कि मैंने वीडियो को देखा नहीं है, लेकिन बाजार में वीडियो के वायरल होने की चर्चाएं सुनी है।

देश की धरती इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।

Leave a Reply