नई दिल्ली(deshnewsdesk). देश में कोरोना  की रफ्तार हर रोज अब रेकॉर्ड बना रहा है। मंगलवार को देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 50 लाख के पार पहुंच गई है। कोविड-19 की तेजी के संक्रमण का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि आखिरी 10 लाख केस महज 11 दिनों में आए हैं और दो महीने के भीतर 40 लाख केस बढ़े हैं। ऐक्टिव केसों की संख्या 10 लाख के पार पहुंच चुकी है। इस जानलेवा बीमारी ने अबतक 80 हजार से ज्यादा लोगों की जान ले ली है।
कुछ ऐसे देश में बढ़ता गया कोरोना
अगर देश में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या की बात करें तो पिछले दो महीने काफी डरावने रहे हैं। देश में 1-10 लाख केस 167 दिनों में हुए थे जबकि 10-20 लाख केस महज 21 दिनों में पहुंच गए 20-30 लाख केस 16 दिन, 30-40 केस 13 दिन और 40-50 लाख केस 11 दिन में पहुंच गए। भारत कोरोना केस के मामले में दूसरे नंबर पर है। अमेरिका पहले और ब्राजील तीसरे नंबर है।

कल शाम तक कुछ ऐसा था नंबर
कोरोना महामारी (Corona Pandemic) ने देश को हिलाकर रख दिया है। हर रोज नए मरीजों की बड़ी संख्या सामने आ रही है। दिल्ली, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में इस बीमारी से ग्रसित होने वालों की संख्या हर रोज बढ़ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 48,46,428 लाख हो चुकी है जबकि 9,86,598 लाख ऐक्टिव केस हैं। 37,80,108 लोग इस बीमारी को मात दे चुके हैं।

जानें किस राज्य में कोरोना के कितने मरीज

राज्य ऐक्टिव केस ठीक हुए मौत
1. अंडमान निकोबार 252 3243 51
2. आंध्र प्रदेश 95072 467139 4912
3. अरुणाचल प्रदेश 1732 4379 10
4. असम 28161 113133 469
5. बिहार 14113 143350 822
6. चंडीगढ़ 2728 5170 93
7. छत्तीसगढ़ 31505 31931 555
8. दादरा एवं नगर हवेली/दमन एवं दीव 255 2488 2
9. दिल्ली 28812 184748 4744
10. गोवा 5173 19129 290
11. गुजरात 16407 93883 3210
12. हरियाणा 20079 72587 975
13. हिमाचल प्रदेश 3364 3364 77
14. जम्मू-कश्मीर 3364 3364 3364
15. झारखंड 3364 3364 555
16. कर्नाटक 99222 3364 7265
17. केरल 3364 3364 49
18. लद्दाख 3364 3364 40
19. मध्य प्रदेश 3364 3364 1762
20. महाराष्ट्र 290716 740061 29531
21. मणिपुर 1638 6191 46
22. मेघालय 1623 2075 26
23. मिजोरम 598 830 0
24. नगालैंड 1172 3901 10
25. ओडिशा 31539 118642 626
26. पुदुचेरी 118642 118642 118642
27. पंजाब 118642 118642 118642
28. राजस्थान 16654 118642 118642
29. सिक्किम 567 1505 14
30. तमिलनाडु 47012 447366 8381
31. तेलंगाना 30532 127007 974
32. त्रिपुरा 7429 11536 200
33. उत्तराखंड 10519 21040 414
34. उत्तर प्रदेश 68122 239485 4429
35. पश्चिम बंगाल 23624 175139 3945
कुल 986598 3780107 79722

Leave a Reply