महिला बैंक कर्मी से एक लाख की लूट की वारदात
कोटा, 3 अक्टूबर। कोटा में एक महिला बैंक कर्मी से सरे बाजार एक लाख रुपए की लूट की वारदात हो गई। एक्टिवा पर जा रही महिला बैंक कर्मचारी का पर्स अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने छीन लिया। घटना की सूचना पर गुमानपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची साथ ही पुलिस उपाधीक्षक संजय शर्मा और एडिशनल एसपी प्रवीण जैन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई और सीसीटीवी कैमरो के बारे में जानकारी जुटाई। एडिशनल एसपी प्रवीण जैन ने बताया कि शॉपिंग सेंटर स्थित बंधन बैंक की महिला बैंक कर्मचारी गुलक्शा कहीं से पेमेंट लेकर शाम को बैंक लौट रही थी तभी बैंक के सामने पहुंचते ही अज्ञात बाइक सवार ने उसके कंधे पर टँगा पर्स छीन लिया। छीना झपटी के दौरान महिला बैंककर्मी मामूली चोटिल हो गई। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अज्ञात बदमाशों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply