बारां 17 अक्टूबर। राजनीतिक सर्वो के ठीक विपरीत बारां जिले में भारतीय जनता पार्टी संगठन की दृष्टि से कांग्रेस के मुकाबले चुनावी संग्राम के बावजूद काफी कमजोर और नेतृत्व विहीन दिखाई दे रही है वहीं कांग्रेस कैबिनेट मंत्री प्रमोद जैन भाया तथा विधायक पानचंद.मेघवाल के नेतृत्व में  संगठन हालत से भाजपा के मुकाबले काफी मजबूत होने से अधिक प्रभावी दिखाई दे रही है।  अब जब चुनाव की घोषणा हो चुकी है आगामी 25 नवंबर को राज्य में सभी सीटों के साथ-साथ  जिले की चारों विधानसभा सीटों पर भी मतदान होना तय है उम्मीदवारों की घोषणा भी लगभग लिफाफों में बंद हो चुकी है ऐसी हालत में बारां जिले में इस बार प्रदेश में सत्ता विरोधी लहर के बावजूद संगठन स्तर पर अकुशल रणनीति के कारण भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस के मुकाबले काफी कमजोर और पिछड़ी हुई दिखाई दे रही है हालांकि विधानसभा चुनाव के कारण संगठन स्तर पर जिले की चारों विधानसभाओं को देखने और सक्रिय करने के लिए राज्य के बाहर से एक विधायक की नियुक्ति की गई है लेकिन वह भी एक दायरे से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं या कहे तो उन्हें दायरे से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा वर्तमान में जिले के भाजपा संगठन पर सांसद दुष्यंत सिंह और वसुंधरा राजे सिंधिया का पूर्ण प्रभाव है वर्तमान संगठन जिले में पार्टी के हालात को देखने के स्थान पर प्रदेश में वसुंधरा राजे और सांसद दुष्यंत सिंह की स्थिति देखने में ज्यादा समय वव्यस्त कर रहा है हाल ही में भारतीय जनता पार्टी द्वारा शहर सहित जिले की चारों विधानसभाओं के लिए बनाई गई चुनाव संचालन समिति में भी अप्रभावी पदाधिकारीयों की भीड़ अधिक दिखाई दे रही है पहले जब भाजपा का सर्वमान्य संगठन चला करता था तब चुनाव संचालन समितियां में जनता के भीतर गहरी पैठ रखने वाले समाज में प्रतिष्ठित  तथा बड़े व्यापारियों सहित प्रभावित लोगों को शामिल किया जाता था हालत यह है कि बनाई गई संचालन समितियां में कई के हालात ऐसे हैं कि उनके पैर भी धरातल पर नहीं है जो जनता पर अपनी अपील का कोई असर दिखा सके भाजपा संगठन में काफी प्रभावित कहे जाने वाले पदाधिकारीयो ने इस समय चुनावी सक्रियता से अपनी काफी दूरी बना रखी है  उन्हें चुनावी गतिविधियों और सहयोग से एक रणनीति के तहत दूर किया हुआ है यही हालत है कि जिले में चुनाव के बावजूद भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस से काफी पिछड़ी हुई दिखाई दे रही है वहीं कांग्रेस संगठन इन दोनों कैबिनेट मंत्री प्रमोद जैन भाया उनके खास  सिपहसालार  पानाचंद मेघवाल सहित गांव कस्वो तथा ढाणी ढाणी तक  मौजूद कार्यकर्ताओं की टीम के कारण कांग्रेस संगठन सत्ता विरोधी लहर के बावजूद काफी सक्रिय और मतदाताओं पर काफी प्रभावित दिखाई दे रहा है जहां कांग्रेस की ओर से लगभग तीन सीटों पर उम्मीदवार पूरी तरह तय है वहीं भारतीय जनता पार्टी के बारे में अभी चारों सीटों पर यह नहीं कहा जा सकता की कौन सा प्रभावी उम्मीदवार आकर प्रमोद जैन भाया और पाना चंद मेघवाल तथा सहरिया क्षेत्र में कांग्रेस के प्रभाव को प्रभावहीन स्थिति में लाने की ताकत रखता हो वर्तमान हालात को देखकर तो यह तय है कि जिले में  कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी के मुकाबले काफी मजबूत और अच्छी स्थिति में दिखाई दे रही है सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खडग़े सहित कई प्रादेशिक नेता गत चुनाव की तर्ज पर इस बार भी चुनावी अभियान का श्री गणेश बारां जिले से कर रहे हैं जिसमें लगभग 50000 से अधिक लोगों की भीड़ का लक्ष्य रखा गया है जिसे लक्ष्य तक पहुंचाने में प्रमोद जैन भाया और पाना चंद मेघवाल की सक्रियता को लेकर संदेह के दायरे में नहीं माना और आशा के मुताबिक 50000 से अधिक  की भीड़ के बीच मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी भाया की  कार्य क्षमता  से काफी खुश दिखाई दिये कि भाया जो कहते हैं वह प्रयासों और संसाधनों के साथ लक्ष्य तक पहुंचने में सफल रहते हैं वही गत दिनों भाजपा की  संकल्प यात्रा को जिले में कितना समर्थन मिला और यात्रा कितनी प्रभावित रही यह सब ने देखा है जिला मुख्यालय पर भी  संकल्प यात्रा जिसे गुजरात के मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित किया था अधिक  भीड़ एकत्रित नहीं सकी यह सब भाजपा की अकुशल  रणनीति का परिणाम रहा कल की भीड़ से जिले में एक बार फिर कांग्रेस की बढ़ती शक्ति का एहसास दिखाई दिया।

Leave a Reply