सांसद राघव चड्‌ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा एक-दूसरे के हो गए। रविवार को उदयपुर के होटल लीला पैलेस में शादी की रस्में निभाई गईं। दोनों की शादी की फोटोज भी सामने आ गई हैं।

फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए परिणीति ने लिखा- नाश्ते की मेज पर पहली बातचीत से ही हमारे दिल को पता चल गया। लंबे समय से इस दिन का इंतजार कर रही थी। आखिरकार मिस्टर और मिसेज बनने का सौभाग्य मिला। हम एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे।

शादी की सभी रस्मों के बाद कपल सोमवार दोपहर 3 बजे उदयपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो गया। एयरपोर्ट पहुंचने पर फैंस ने दोनों को शादी की बधाई भी दी।

मां ने बताया क्यों शादी में नहीं आई प्रियंका चोपड़ा
शादी के बाद उदयपुर एयरपोर्ट पर पहुंची प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने बताया कि काम में बिजी होने के कारण प्रियंका शादी में नहीं आ पाई। वहीं, जब गिफ्ट को लेकर सवाल किया गया तो मधु चोपड़ा बोलीं- नो लेना देना। सिर्फ आशीर्वाद दिया।

देखिए- जयमाला और शादी की तस्वीरें

यह तस्वीर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्‌ढा ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
यह तस्वीर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्‌ढा ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
उदयपुर की पिछोला झील के बीच में बने होटल लीला पैलेस में यह शादी हुई।
उदयपुर की पिछोला झील के बीच में बने होटल लीला पैलेस में यह शादी हुई।
राघव चड्‌ढा और परिणीति चोपड़ा इंग्लैंड में पढ़ाई के दौरान से एक-दूसरे को जानते हैं।
राघव चड्‌ढा और परिणीति चोपड़ा इंग्लैंड में पढ़ाई के दौरान से एक-दूसरे को जानते हैं।
परिणीति की चुनरी पर राघव का नाम लिखा है।
परिणीति की चुनरी पर राघव का नाम लिखा है।
राघव चड्‌ढा पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और आम आदमी पार्टी के सांसद भी हैं।
राघव चड्‌ढा पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और आम आदमी पार्टी के सांसद भी हैं।
परिणीति चोपड़ा ने शादी की रस्म से जुड़ी यह तस्वीर शेयर की है।
परिणीति चोपड़ा ने शादी की रस्म से जुड़ी यह तस्वीर शेयर की है।
न्यूली वेड कपल सोमवार दोपहर दिल्ली के लिए रवाना हो गया। इससे पहले होटल लीला पैलेस की जेटी पर दोनों स्पॉट हुए।
न्यूली वेड कपल सोमवार दोपहर दिल्ली के लिए रवाना हो गया। इससे पहले होटल लीला पैलेस की जेटी पर दोनों स्पॉट हुए।
फेरे के बाद रिसेप्शन में कपल इस अंदाज में नजर आया।
फेरे के बाद रिसेप्शन में कपल इस अंदाज में नजर आया।

Leave a Reply