शरीर के बाएं हिस्से में तिल
अक्सर हर व्यक्ति के शरीर के अलग-अलग हिस्सों में तिल पाए जाते हैं। कुछ तिल व्यक्ति के जन्म
समय के होते हैं तो कुछ तिल शरीर पर बाद मैं भी बनते हैं। समुद्र शास्त्र के अनुसार यदि किसी
महिला के शरीर के दाएं हिस्से की तुलना मैं बाएं हिस्से मैं अधिक तिल होते हैं तो माना जाता है कि
ऐसी लड़कियां परिवार के लिए भाग्यशाली होती हैं।
तलवे का यह निशान
समुद्र शास्त्र के अनुसार जिन लड़कियों के तलवे में शंख, कमल या चक्र जैसा चिन्ह होता है, वे खुद अपने और साथ ही परिवार के लिए बहुत भाग्यशाली होती हैं। ये अपने जीवन में ऊंचे पद पर पहुंचती हैं।
चौड़ा अंगूठा
समुद्र शास्त्र के अनुसार जिन लड़कियों के पैर का अंगूठा चौड़ा, गोलाई और लालिमा लिए हुए होता है, उनका पूरा परिवार सुखपूर्वक जीवन व्यतीत करता है।
चौड़ा माथा
समुद्र शास्त्र के अनुसार जिन लड़कियों का माथा चौड़ा होता है वे बेहद भाग्यशाली होती हैं। यदि
आपके घर की किसी लड़की का माथा तीन अंगुल से अधिक चौड़ा और चंद्रमा के आकार का हो तो ऐसी
लड़की सौभाग्यशाली होती है और वह जहां रहेगी वहीं सुख में वृद्दि होगी।
आगे से उठा हुआ माथा
जिन लड़कियों का माथा आगे से उठा हुआ होता हैं उनके विषय में माना जाता है कि ये भाग्यशाली, तीक्ष्ण बुद्धि और विदुषी होती हैं। ये अपने परिवार को आगे बढ़ाने और उनके स्तर को ऊंचा उठाने का प्रयास करती हैं।
लंबी अंगुलियों वाली लड़कियां
समुद्र शास्त्र के अनुसार जिन लड़कियों की अंगुलियां लंबी और सुंदर होती हैं, वे अपने पति के लिए बहुत भाग्यशाली होती हैं। इनकी जिससे भी शादी होती हैं, उसे नौकरी और व्यवसाय में खूब तरक्की प्राप्त होती है।