आज २९ सितंबर – विश्व हृदय दिवस है। एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए खुद को पुनः संकल्पित करें और दूसरों को भी मदद करने का संकल्प लें।

वादा करें …. हार्टवाइज जीवनशैली – इस जीवनशैली से हम हृदय रोग, मधुमेह, रक्तचाप के जोखिम में 80% से अधिक कटौती सकते हैं।

आहार – 1. ज़ीरो शुगर युक्त संतुलित आहार आपके सेहत लक्ष्य प्राप्ति में सहायक होगा। 2. गेहूं के उपयोग में कमी करें। बाजरा, ज्वार, मक्का, चना, रागी, सोयाबीन आदि का उपयोग बढ़ाएँ। 3. प्रोटीन की अच्छी मात्रा लें। तेल/ घी कम मात्रा में और कच्चा लेने का प्रयास करें।

व्यायाम – 1. १०,००० क़दम रोज़ चलने का नियम अपनाएँ। ‘जो रोज़ चलते हैं , वो ज़्यादा चलते हैं’। 2. बैठने के समय में ५०% कमी से ५०% तक बीमारियों में कमी की जा सकती है। दिन में ज़्यादा समय खड़े रहें और बार बार चलें। 3. मांसपेशियों को संरक्षित रखने के लिए पुश अप, वजन उठाने इत्यादि जैसे कुछ शक्ति-अभ्यास आवश्यक है। सूर्य-नमस्कार समग्र फिटनेस के लिए सर्वोत्तम व्यायाम है।

तनाव 1. अपने कार्य और परिवार, अपने लक्ष्यों और ख़ुशियों के बीच सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास करें। 2. मोबाइल का उपयोग कम करें। ध्यान और समुचित नींद का नियम बनाएँ।

– डॉ. साकेत गोयल वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ; संयोजक हार्ट-वाइज़

Leave a Reply