आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई को गुरुवार को तीन झटके लगे। दरअसल, एक साथ पार्टी के तीन बागी नेताओं ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह खुद आज पंजाब कांग्रेस में जारी घमासान को लेकर 3 सदस्यीय समिति से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचने वाले हैं। इससे पहले ही उन्होंने एक बार फिर से अपना दम दिखाया है। 

आम आदमी पार्टी से कांग्रेस में शामिल होने वालों में सुखपाल सिंह खेड़ा, जगदेव सिंह कमलू और पिरमल सिंह धौला शामिल हैं। तीनों ने चंडीगढ़ में कांग्रेस की सदस्यता ली। 

सीएम के हेलीकॉप्टर के उड़ते ही पंजाब कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर के इसकी घोषणा की। ट्वीट में लिखा है, ‘दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले आज कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विधायक और पूर्व नेता विपक्ष सुखपाल खेड़ा के साथ दो अन्य आम आदमी पार्टी विधायकों का कांग्रेस में स्वागत किया।’

बता दें कि आम आदमी पार्टी छोड़ने के बाद सुखपाल खेड़ा ने अफनी पंजाब एकता पार्टी बनाई थी। वह पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के भी पूर्व सदस्य रह चुके हैं। वहीं कमलू और धौला पिछले विधानसभा चुनावों में पहली बार विधायक बने थे। 

Leave a Reply