जोधपुर, 18 जनवरी । शहर के मंडोर पुलिस थान क्षेत्र में रहने वाली पैंतीस साल की एक महिला के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपित सैनेट्री का सामान दिलाने के बहाने ग्रामीण एरिया में लेकर गया। जहां दो और अन्य साथियों ने इस महिला से दुष्कर्म किया। घटना शनिवार शाम की है। रविवार को पीडि़ता की हालत बिगडऩे पर वह बदहवाश हो गई। इस पर वह परिजन के साथ मंडोर थाने पहुंची और केस दर्ज कराया। पुलिस अब तीन लोगों की तलाश क रही है। उसका सोमवार सुबह अस्पताल में मेडिकल कराया गया है।
मंडोर थानाधिकारी सुरेशचंद सोनी ने बताया कि एक महिला की तरफ से रविवार को रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके घर पर सैनेट्री का कार्य करवाने के लिए एक व्यक्ति को बुलाया था। तब वह शनिवार को उसे फोन कर कृषि मंडी चौराहा पर बुलाया और कहा कि सामान दिला देगा। इस पर वह महिला गई। फिर बदमाश उसे अपने साथ बावड़ी एरिया की तरफ एक स्थान पर लेकर गया। जहां पर उसने दो अन्य और लोगों को बुला लिया। इन तीनों ने मिलकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। थानाधिकारी ने बताया कि पीडि़ता की उम्र करीबन 35- 40 साल के आस पास है। उसका आज मेडिकल करवाया गया है। घटना को लेकर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किए जाने के साथ ही जांच एसीपी मंडोर राजेंद्र प्रसाद दिवाकर कर रहे है।

Leave a Reply