अमेरिका के राष्ट्रपति… यह शब्द सुनते ही जेहन में दुनिया के सबसे शक्तिशाली मुल्क के राष्ट्रपति को चेहरा आता है। आप राष्ट्रपति हैं या रह चुके हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि अब आप जो चाहे कर सकते हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति का पद कई अहम जिम्मेदारियों से बंधा होता है। यही कारण है कि यहां के पूर्व राष्ट्रपतियों को भी कार्यकाल खत्म होने के बाद भी सख्त नियमों का पालन करना पड़ता है। इनमें कार चलाने से लेकर मोबाइल फोन इस्तेमाल करने तक कई ऐसे नियम हैं, जिन्हें पूर्व राष्ट्रपतियों को मानना पड़ता है। आइए जानते हैं अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपतियों पर लागू होने वाले प्रमुख नियमों के बारे में…

वे खुद कार नहीं चला सकते
नि:संदेह, हम सभी इस तथ्य से अवगत हैं कि राष्ट्रपति के पास हमेशा वाहन चालक होते हैं जो उन्हें लाने-ले-जाने का काम करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि राष्ट्रपति का कार्यकाल पूरा होने के बाद, वे कभी भी खुली सड़क पर कार नहीं चला सकते हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपतियों को सार्वजनिक तौर पर कहीं भी वाहन चलाने की अनुमति नहीं होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पूर्व राष्ट्रपति को सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी सीक्रेट सर्विस का सुरक्षा कवर मिलता है। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीक्रेट सर्विस ट्रैफिक को भी रोक सकती है। अगर, गाड़ी चलानी ही हैं तो अपने आवासीय परिसर अथवा निजी संपत्ति में ही चला सकते हैं। उसे लेकर बाहर नहीं निकल सकते।

मनमर्जी से कुछ नहीं कर सकते
पूर्व राष्ट्रपतियों के केवल खुद वाहन चलाने पर ही पाबंदी नहीं होती, वरन वे खुद अकेले कहीं आ-जा भी नहीं सकते हैं। वास्तव में, उन्हें अकेले कुछ भी करने की अनुमति नहीं है। सीक्रेट सर्विस के एजेंट 24×7 उनके इर्द-गिर्द रहते हैं। पूर्व राष्ट्रपति होने के कारण उन्हें कहीं भी आने-जाने के लिए सीक्रेट सर्विस को सुरक्षा तैयारी करनी पड़ती है। यात्रा की योजना बहुत पहले ही बनानी पड़ती है।

राष्ट्रीय सुरक्षा ब्रीफिंग पर अपडेट रहना
पूर्व राष्ट्रपति होने के साथ आने वाले कर्तव्यों में से एक अमेरिका के लिए किसी भी संभावित खतरों के बारे में सूचित रहने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा ब्रीफिंग पर लगातार अपडेट रहना होता है। पूर्व राष्ट्रपतियों को भी ऐसा इसलिए करना पड़ता है ताकि वे जरूरत पड़ने पर वर्तमान प्रशासन को सलाह दे सकें, या इसके बारे में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे सकें।

राष्ट्रपति पुस्तकालय की स्थापना
अमेरिका में कई पूर्व राष्ट्रपतियों के नाम पर पुस्तकालय है। क्योंकि वहां यह एक नियम है कि पूर्व राष्ट्रपतियों को अपने नाम एक पुस्तकालय की स्थापना करनी चाहिए। 1955 के राष्ट्रपति पुस्तकालय अधिनियम के तहत पूर्व राष्ट्रपति के पुस्तकालय किसी सामान्य पुस्तकालय जैसे नहीं होते हैं।  इनमें वह सब कुछ होना चाहिए जो उस राष्ट्रपति द्वारा कार्यकाल के दौरान लिखा गया है। यहां तक कि बेकार लेख या नोट्स भी। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह सभी जानकारी कानूनी रूप से सार्वजनिक संपत्ति मानी जाती है।

उनके पत्रों की जांच होगी
राष्ट्रपति की तरह ही पूर्व राष्ट्रपति भी सीक्रेट सर्विस के सुरक्षा कवर में रहते हैं। इसलिए, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपतियों के पास आने वाले प्रत्येक पत्र और पार्सल की अनिवार्य तौर पर जांच होती है। यह बहुत आश्चर्यजनक नहीं है। सीक्रेट सर्विस और संयुक्त राज्य पोस्टल सर्विस दोनों को राष्ट्रपति और पूर्व राष्ट्रपतियों को दिए जाने वाले किसी भी संदिग्ध पैकेट की बारीकी से जांच करने की आवश्यकता होती है।

विवादित या अपमानजनक टिप्पणी से बचना
हालांकि, यह एक आधिकारिक नियम नहीं है, लेकिन व्हाइट हाउस की एक परंपरा है। पूर्व राष्ट्रपति कभी राष्ट्रपति या दूसरे पूर्व राष्ट्रपति के बारे में विवादित या अपमानजनक टिप्पणी नहीं करते हैं। हालांकि, कुछ पूर्व राष्ट्रपतियों द्वारा इस परंपरा को अच्छे से नहीं निभाया गया।

Leave a Reply