जालोर, 23 अक्टूबर । जालोर जिले से एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जिले में एक 18 साल की लडक़ी को चाकू की नोक पर डराकर 4 महीने पहले 3 लोगों ने दुष्कर्म किया। हैरानी की बात यह है कि यह हकीकत 4 महीने बाद दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने पर सामने आई है।

जिले में पिछले दिनों में 2 नाबालिग लड़कियों के साथ दरिदंगी की वारदातें सामने आई थीं। अब तक यह मामला शांत नहीं हुआ था कि जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक अन्य वारदात सामने आई है। मामले में युवती ने एसपी को परिवाद देकर कार्रवाई की मांग की है। इसके बाद एसपी श्याम सिंह के निर्देश पर भाद्राजून पुलिस थाने में मामला दर्ज कर पीडि़ता का आहोर के राजकीय अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है। परिवाद में पीडि़त युवती ने बताया कि 4 महीने पहले वह बकरियां चराने गोचर की तरफ गई थी। वहां पर 3 लोगों ने मिलकर चाकू की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद 4 माह तक आरोपियों के पास उसका अश्लील वीडियो होने के डर से उसने परिजनों को घटनाक्रम के बारे में नहीं बताया।

इस दौरान आरोपी लगातार दूसरी बार लड़कियों से दोस्ती करवाने का दबाव बनाया। दूसरी लड़कियों से दोस्ती नहीं करवाने पर कुछ दिन पहले उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। गांव में आरोपियों का दबदबा है, जिनके कारण उसको जान का भी खतरा है। पीडि़त ने तीनों आरोपियों पर चाकू दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

Leave a Reply