दूध एक ऐसी चीज है जिसे हर कोई पीना पसंद करता है। आखिर पौषक तत्वों से भरपूर दूध का सेवन करने से कैल्शिम, प्रोटीन सभी जरूरत तत्व मिलने के साथ शरीर का बेहतर तरीके से विकास होने में मदद मिलती है। मगर बहुत कम लोग इस बात से परिचित होंगे कि दूध का सेवन हर चीज के साथ नहीं करना चाहिए।

आयुर्वेद के अनुसार, 7 ऐसी चीजें हैं जिनके साथ दूध का सेवन करने से शरीर का विकास होने की जगह नुकसान होने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं ऐसी कौन सी 7 चीजें हैं, जिन्हें खाने से पहले और बाद में दूध का सेवन करने से बचना चाहिए।

नमकीन चीजें: एक्सपर्ट्स के मुताबिक, नमक और दूध का एक साथ सेवन करना खुदकुशी करने के बराबर माना जाता है। इससे लीवर गलने की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। असल में, दूध में प्रोटीन और नमक में आयोडीन की मात्रा अधिक होने से इनका एक साथ सेवन लीवर को खराब करने का कोई करता है।
केला: जिन लोगों को अपना वजन बढ़ना हो उन्हें रोजाना दूध में केले मिक्स कर बनाना शेक बनाकर पीने से लाभ मिलता है। मगर कफ से परेशान लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
ज्यादा मसालेदार भोजन: मसालेदार भोजन के साथ या तुरंत बाद दूध पीने से पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है।‌ इससे खाना पचाने में दिक्कतों का सामना करने के साथ पेट दर्द, जलन, गैस आदि की समस्याएं होने लगती है।
उड़द की दाल: अक्सर लोग रात को उड़द दाल का सेवन करने के बाद दूध पी लेते हैं। मगर ऐसा करने से इन्हें पचाने में दिक्कतें आती है। साथ ही पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
कच्चा प्याज: दूध पीने से पहले या तुरंत बाद कच्चा प्याज खाने से स्किन इंफैक्शन होने का खतरा बढ़ता है। ऐसे में दाद व खुजली की परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं।
खट्टी चीजें: दूध पीने के तुरंत बाद दही, नींबू या कोई खट्टी चीजें खाने से बदहजमी होने का सामना करना पड़ सकता है। असल में, इससे पेट में जाकर दूध फट जाने से एसिडिटी, उल्टी या मतली आदि का खतरा बढ़ता है।मछली: मछली खाने के बाद भूल से भी दूध या इससे बनी किसी चीज को खाने से बचना चाहिए। नहीं तो स्किन पर सफेद दाग पड़ सकते हैं।

तो चलिए अब जानते हैं दूध पीने से मिलने वाले फायदों के बारे में…

बेहतर पाचन तंत्र: इसका सेवन करने से पाचन तंत्र बेहतर तरीके से का म करता है। पेट में एसिडिटी की समस्या होने पर ठंडा दूध पीना काफी फायदेमंद होता है। यह खाने को जल्दी व सही से पचाने में मदद करता है। साथ ही नियमित रूप से गर्म दूध का से वन करने से कब्ज की परेशानी से राहत मिलती है।
थकावट की परेशानी करे दूर: जिन लोगों को जल्दी ही थकान व कमजोरी महसूस होती है। उन्हें रोजाना गर्म दूध का सेवन करना चाहिए। इससे थकान व कमजोरी दूर हो शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। बच्चों की बेहतर तरीके से ग्रोथ होने के लिए उनकी डाइट में दूध को जरूर शामिल करना चाहिए। हडि्डयां करे मजबूत
दूध में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होने से इससे दांत और हड्डियों में मजबूती आती है। खासतौर पर बच्चों के शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी होने में मदद मिलती है।
भूख मिटाए: एक गिलास ठंडा दूध पीने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। ऐसे में बाहर का कुछ तला-भुना खाने की जगह दूध का सेवन करना बेस्ट ऑप्शन है। आप चाहे तो दूध में ओट्स डालकर भी खा सकते हैं।
डिहाइड्रेशन की समस्या करे दूर: इसके सेवन से शरीर को प्याप्त मात्रा में पानी मिलता है। ऐसे में डिहाइड्रेशन की परेशानी से राहत मिलती है। दिन में 2 गिलास दूध का से वन करने से शरीर हाइड्रेट रहता है।
मांसपेशियों में विकास: दूध में सही मात्रा में प्रोटीन होने से रोजाना 1 गिलास गर्म या ठंडा दूध पीने से इसकी कमी पूरी होती है। साथ ही दिनभर शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। हड्डियों के साथ मांसपेशियों में मजबूती व विकास होने में मदद मिलती है।

Leave a Reply