जयपुर, 24 अगस्त । भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री वी. सतीश, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी एवं पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने भी स्वर्गीय अरुण जेटली जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रघुवीर सिंह कौशल जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री वी. सतीश, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार अजय पाल सिंह, माधोराम चौधरी, मुकेश दाधीच, हेमराज मीणा, प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, अशोक सैनी, बिजेन्द्र पूनियां, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा, कार्यालय मंत्री राघव शर्मा और प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।