हैदराबाद के सोमाजीगुडा में रहने वाली 25 वर्षीय महिला ने किया दिल दहला देने वाला खुलासा।
25 वर्षीय महिला का कहना है की उसका गत 10 सालों में 143 लोगों द्वारा 5000 बार बलात्कार किया गया। सूत्रों की माने तो महिला का विवाह 2009 जून में मिर्यालागुड़ा के एक युवक से हुआ।
शादी के कुछ ही दिनों में उसका शारीरिक शोषण एवं मानसिक शोषण होना शुरू हो गया। इस सबके चलते महिला ने अपने पति से दिसंबर 2010 में तलाक ले लिया और कॉलेज में पढ़ाई शुरू कर दी। महिला का कहना है कि उसे उसकी जाति के लिए उसके चरित्र के लिए काफी बार अपमानित किया गया, तथा 5000 बार गैंग रेप किया गया।
महिला पर मानसिक दबाव बनाने एवं भविष्य में दुष्कर्म करने के लिए कई अभद्र वीडियो भी बनाए गए। उसे कई बार अपना गर्भ गिराना पड़ा, नग्न नृत्य करना पड़ा। महिला के शरीर पर सिगरेट, चाकू , जलती चिलम से वार भी किया गया। अपराधियों द्वारा उसे जान से मारने की धमकी दी गई, एसिड छिड़ककर एवं पेट्रोल से जलाकर मार डालने की धमकी दी गई।
महिला का यह भी मानना है की अपराधी गिरोह एक ऑनलाइन सेक्स रैकेट चला रहा है और अन्य कयी महिलाएं उनका शिकार हो चुकी हैं एवं बंधक हैं।
जान बचाने के लिए महिला को पुलिस मैं रिपोर्ट करने से मना कर दिया गया इसलिए उसे यह घटना पुलिस एवं प्रशासन के सामने लाने में 10 साल लग गए।
इस सब के चलते महिला ने पंजागुट्टा पुलिस स्टेशन में 42 पेज की FIR दर्ज करी है।
आरोपियों में कहीं दिग्गज शामिल है जिनमें प्रमुख आरोपियों में विद्यार्थी संगठन के लीडर, बड़े उद्योगपति , मीडिया कर्मी , फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी शामिल है। महिला का कहना है कई लोग अन्य स्थानों से भी अपराध करने के लिए हैदराबाद आए कुछ बेंगलुरु से कुछ अमेरिका से और कहां-कहां से नहीं।
पुलिस और प्रशासन इस घटना पर जानकारी प्राप्त कर रही है। पुलिस का कहना है अभी इस मुद्दे पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता। प्रारंभिक तौर पर जांच पड़ताल आरंभ कर दी गई है।
यदि महिला द्वारा दी गई जानकारी को सच माना जाए तो आज भी भारत में महिलाएं आजाद एवं सुरक्षित महसूस नहीं कर सकता। ऐसी घटनाएं समाज पर कलंक हैं।