आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा में तैनात 9 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यह सभी रांची रिम्स के 1 कैली डॉयरेक्टर बंगले में तैनात हैं। लालू यादव को कुछ दिन पहले ही यहां शिफ्ट किया गया है। लालू चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता और रिम्स के पेइंग वार्ड में इलाजरत लालू को कोरोना संक्रमण के खतरे से बचाने के लिए यहां शिफ्ट किया गया था।
झारखंड हाईकोर्ट के एक और जज संक्रमित हुए
झारखंड हाईकोर्ट के एक और जज पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमित होने के बाद वह रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। उनकी स्थिति सामान्य है। इसके पूर्व जस्टिस केपी देव भी संक्रमित हुए थे। वह रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती हैं। हाईकोर्ट के दो जजों के अलावा रजिस्ट्रार जनरल और न्यायिक सेवा के अन्य अधिकारी भी संक्रमित हुए थे। रजिस्ट्रार जनरल होम आइसोलेशन में थे। उनकी रिपोर्ट अब निगेटिव आ गयी है।