ऐश्वर्या राय बच्चन साल 2015 में फिल्म जज्बा के प्रमोशन के लिए इरफान खान के साथ कपिल शर्मा शो में गई थीं। इस एपिसोड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। शो में कपिल, ऐश्वर्या से पूछते हैं कि क्या उन्होंने कभी पति अभिषेक के लिए पराठा बनाया हो? ऐश्वर्या कहती हैं, हां मैंने सिर्फ अभिषेक ही नहीं मेरी आराध्या भी है तो दोनों बच्चों के लिए बनाया। ऐश्वर्या ये बोलकर हंसने लगती हैं। ऐश्वर्या की बात सुनकर कपिल कहते हैं, वाह…इतनी खूबसूरत लड़की पराठा बनाती होंगी तो पराठा कितना गोरा होता होगा न। पराठे में मक्खन डालो तो वो भी एंजॉय करता होगा। कपिल की बात सुनकर ऐश्वर्या के साथ-साथ सभी जोर से हंसने लगते हैं। बता दें कि हाल ही में आराध्या का एक वीडियो काफी वायरल हुआ जिसमें वह ऑनलाइन हिंदी की क्लास ले रही थीं। वीडियो में आराध्या अपनी स्कूल यूनिफॉर्म में नजर आ रही थीं। आराध्या डॉग की कहानी को पढ़ती हैं और फिर उसके बाद अपनी टीचर से कहती हैं, ‘धन्यवाद मिस।’ आराध्या के इस वीडियो को जमकर लाइक और शेयर किया गया। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही पूरा बच्चन परिवार कोरोना से ठीक हुआ है। दरअसल, बिग बी, अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या कोरोना संक्रमित हो गए थे। इसके बाद चारों अस्पताल में एडमिट रहे। फिर ऐश्वर्या और आराध्या रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद घर लौटे। इसके बाद बिग बी ठीक होकर आए और फिर आखिर में अभिषेक निगेटिव रिपोर्ट के बाद घर लौटे।