गंगापुरसिटी। करोली जिले के गांव कूंजेला के महावर मोहल्ले में रहने वाले एक परिवार के चार सदस्यों की एक साथ मौत हो जाने से हर कोई हतप्रभ हैं। घटना दो दिन पुरानी बताई जा रही है। घर के रोशनदान से जब बदवू आने लगी तो पडौसियों व गांव के लोगों को शक हुआ। उन्होंने रोशनदान में से झांक कर देखा तो युवक फंदे पर झूल रहा था। ग्रामीणों द्वारा इसकी जानकारी नादौती पुलिस थाना व रौंसी पुलिस चौकी को दी गई। इस पर चौकी प्रभारी निरंजन सिंह व नादौती थाने से जाप्ता कूंजेला गांव पहुंचा। व घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस की उपस्थिति में घर का दरवाजा तोड़कर देखा गया तो उसमें दो मासूम एक लड़की व एक लड़का जिनकी उम्र करीब 4-5 साल की होगी मृत पड़े हुए थे पास में ही महिला जिसकी उम्र 26 साल के लगभग थी वह भी मृत पडी हुई थी।

वहीं पर युवक महेन्द्र महावर ( 27) पुत्र किशोरी महावर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आर्थिक तंगी व गृहक्लेश से तंग आकर युवक ने पहले पत्नि की हत्या की व बाद में दोनों बच्चों की हत्या करने के बाद स्वंय ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने चारों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नादौती ले गई। जहां मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

सीता राम गर्ग गंगापुर सिटी

Leave a Reply