जोधपुर, 18 अगस्त (हि.स.)। सूर्यनगरी में मंगलवार को दिनभर आसमान पर बादलों की आवाजाही रही। शहरवासियों को बादलों के कारण बारिश का इंतजार रहा। मौसम विभाग ने भी यहां बारिश की संभावना जताई है। हालांकि बादलों के कारण यहां उमस का भी जोर है। हवा में अत्यधिक आद्र्रता के कारण तापमान कम होने के बावजूद लोग पसीने से लथपथ नजर आए।  जोधपुर सहित आसपास के स्थानों पर आज धूप की तपिश कम रही। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की सक्रियता प्रदेश के ऊपर बनी हुई है। जोधपुर सहित कई हिस्सों में बरसात की संभावना है। आज सुबह हवा में 98 फीसदी नमी होने के कारण शहरवासी उमस से हलकान हो गए। हल्के से शारीरिक श्रम से भरपूर पसीना निकल रहा था और शरीर का तापक्रम बढऩे से बैचेनी महसूस हो रही थी। दिन चढऩे के साथ उमस का असर बढ़ता गया। मौसम विभाग की ओर से शहर में बारिश की संभावना जताई जा रही है। अगले दो-तीन दिनों में बारिश की तो संभावना बनेगी लेकिन यह हल्की अथवा मध्यम हो सकती है। शहर में भारी बारिश की आशंका अभी नजर नहीं आ रही है।

Leave a Reply