जयपुर,18 अगस्त(हि.स.)। भट्टाबस्ती थाना पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार दोपहर आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया , जहां से कोर्ट ने आरोपित को जेल भेज दिया गया।  थानाधिकारी शिवनारायण ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित मोहम्मद शहजाद (22) मूलत: गया बिहार हाल संजय नगर भट्टाबस्ती का रहने वाला है। आरोपित मोहम्मद शहजाद ने एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी छह माह की गर्भवती होने पर परिजनों को दुष्कर्म का पता चला। इस पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस ने  पीडि़ता की शिकायत पर आरोपित मोहम्मद शहजाद के खिलाफ पोक्सो एक्ट व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर सोमवार देर शाम को आरोपित को गिरफ्तार किया गया था।

Leave a Reply