क्या वायरल : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पुलिस एक व्यक्ति को लाठियों से मारती दिख रही है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो स्वतंत्रता दिवस का है। कुछ लोगों ने स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे की जगह नीले रंग का झंडा फहराया। नीला झंडा फहराने के चलते पुलिस उनकी पिटाई कर रही है।

  • नीले रंग का झंडा आमतौर पर भारत में दलित राजनीति का प्रतीक माना जाता है। जाहिर है वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि दलित राजनीति से जुड़े लोगों ने तिरंगे की बजाए नीले रंग का झंडा फहराया।
  • वायरल मैसेज

    कल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगे को छोड़कर,नीला झंडा फहराया,पुलिस पहुंच गई और अपना डंडा लहराने लगी।

  • फैक्ट चेक पड़ताल
    • वीडियो के स्क्रीनशॉट को गूगल पर रिवर्स सर्च करने से यूट्यूब पर भी हमें यही वीडियो मिला। यहां यह वीडियो 25 मार्च, 2020 को अपलोड किया गया है। जाहिर है चूंकि वीडियो पांच महीने पहले ही इंटरनेट पर आ चुका है। तो इसका स्वतंत्रता दिवस से कोई संबंध नहीं है। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है – लॉकडाउन तोड़ने का नतीजा 

Leave a Reply