दुनिया के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन अब दो पायदान के नुकसान के साथ छठे नंबर पर आ गए हैं। इससे पहले वो चौथे स्थान पर थे। एक बार फिर वॉरेन बफेट और फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग उनसे आगे निकल गए हैं। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट के मुताबिक वॉरेन बफेट और मार्क जुकरबर्ग क्रमश: चौथे और पांचवें नंबर पर हैं। पहले नंबर पर अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस, दूसरे पर बिलगेट्स और तीसरे स्थान बरनार्ड अर्नाल्ट एंड फैमिली है।

billionaires  worlds richest people  mark zuckerberg  jeff bezos  bill gates  bernard arnault  mukes

मुकेश अंबानी को 1.1 अरब डॉलर का नुकसान

मुकेश अंबानी के नेटवर्थ में आज 1.1 अरब डॉलर की कमी आई है। इसकी वजह रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट है। आज तीन बजे के करीब बीएसई पर आरआईएल का शेयर 1.23 % के नुकसान के साथ 2088.00 के स्तर पर था।वहीं आज सबसे ज्यादा नुकसान हुई का यान को हुआ है। उनकी संपत्ति में 3.4 अरब डॉलर की की कमी हुई है।

रैंकिंग रईस नेटवर्थ
1 जेफ बेजोस 188.7 अरब डॉलर
2 बिलगेट्स 113.7 अरब डॉलर
3 बर्नार्ड अर्नाट एंड फैमिली 110.4 अरब डॉलर
4 मार्क जुकरबर्ग 96.0 अरब डॉलर
5 वॉरेन बफेट 79.6 अरब डॉलर
6 मुकेश अंबानी 78.1 अरब डालर

Leave a Reply