सवाई माधोपुर 17 अगस्त। पूर्व संसदीय सचिव जितेन्द्र गोठवाल को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश मंत्री का दायित्व मिलने के बाद प्रथम बार सवाई माधोपुर आगमन पर विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओ व पदाधिकारीयों द्वारा माला व साफा पहनाकर मिठाई खिलाकर प्रदेश मंत्री बनने की बधाई दी व आतिशबाजीयों व ढोल नगंाड़ो के साथ जिले के कार्यकर्ताओ द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जयपुर से सवाई माधोपुर दौरे के दौरान लालसोट में बामनवास विधानसभा की और से पूर्व प्रधान बामनवास राजेन्द्र मीना व गंगापुर की और से सुशिल दीक्षित ने सभी पदाधिकारियों को साथ लेकर प्रदेश मंत्री जितेन्द्र गोठवाल का माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया। भाजपा मंडल मलारना डूंगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष रघुनाथ वैष्णव के नेतृत्व में लालसोट-कोटा मेगा हाईवे पर स्थित नरूका पेट्रोल पंप पर साफा बंधवा कर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान जितेंद्र गोठवाल ने पीजी बालिका महाविद्यालय सवाई माधोपुर की उपाध्यक्ष रेशमा मीणा को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसके बाद कबीरपुरा की ढाणी में भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा स्वागत किया गया। इसी क्रम में जस्टाना में बौंली मडंल अध्यक्ष व बामनवास मडंल अध्यक्ष के पदाधिकारीयों द्वारा प्रदेश मंत्री का स्वागत किया गया। इसी क्रम में मलारना डुगंर मडंल कार्यकारिणी की और से प्रदेश मंत्री का स्वागत किया गया। ग्राम मेनपुरा में भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा व सवाई माधोपुर ग्रामीण मडंल की और से ग्राम सुरवाल में प्रदेश मंत्री का स्वागत किया गया। ग्राम सुरवाल में भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा, ग्राम करमोदा में कार्यकर्ताओ द्वारा व ग्राम पचिपल्या में अल्पसंख्यक अध्यक्ष की और से प्रदेश मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। इसी क्रम में मीना कॉलोनी, नगर पालिका सवाई माधोपुर में प्रदेश मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। ज्योति नर्सिग होम के सामने बजरिया युवामोर्चा मडंल की और से भव्य स्वागत, हम्मीर सर्किल पर शहर मण्डल व किसान मोर्चा जिला महामंत्री की और से भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद गोठवाल के निवास पर सैकड़ो की संख्या में उपस्थित जिले के विभिन्न गॉवो से पधारे जनसमुह ने प्रदेश मंत्री का आतिशबाजी, ढोल नगंाड़ो नारे बाजी के साथ में भव्य स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र से पधारे कार्यकर्ताओ ने पद गायन के माध्यम से ढोल बजाते हुये गीतो के माध्यम से पूर्व ससंदीय सचिव का स्वागत किया व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी प्रकट की। प्रदेश मंत्री जितेन्द्र गोठवाल ने मंच के माध्यम से विभिन्न स्थानों से पधारे सभी कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया व उनका आभार प्रकट किया। प्रदेश मंत्री जितेन्द्र गोठवाल ने कहा की में आप सबको विश्वास दिलाता हूॅ कि में राष्ट्र एवं सगंठन हित में सतत जनसेवा करके कार्यकर्ताओ की अपेक्षा पर खरा उतरने का प्रयास करुगा। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह भाया, सुरेश जैन, पूर्व प्रधान राजेन्द्र मीना, सभापति गीता सैनी, जिला महामंत्री आचार्य लोकेन्द्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष कमल मीना, सुशिल दीक्षित, सत्यनारायण धाकड़, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता वर्मा, एसटी मोर्चा प्रदेश मंत्री बाबूलाल मीना, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष मनोज बैरवा, मण्डल अध्यक्ष मुकुन्द गुर्जर, अनिल गोतम, अशोकराज मीना, रघुनाथ वैष्णव, अजित सिंह, बाबुलाल सैनी, आकाश शर्मा, मुरली गौतम, श्रीचरण महावर, मजिंत सिंह, मुकेश शर्मा, शकंर सैनी, दिनेश ंिसहल, रामजीलाल बैरवा, मुरारी, योगेश, प्रणव गोतम आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply