बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सोशल मीडिया पर कई सेलेब्स को काफी ट्रोल किया गया। इसमें आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, करण जौहर और सोनम कपूर का नाम शामिल रहा। नेगेटिव कॉमेंट्स मिलने के चलते इन सभी ने अपने इंस्टाग्राम पर कॉमेंट सेक्शन बंद कर दिया था। हाल ही में आलिया भट्ट ने फिल्ममेकर अयान मुखर्जी के साथ अपना एक वीडियो पोस्ट किया। दरअसल, अयान मुखर्जी के जन्मदिन पर आलिया ने यह वीडियो पोस्ट किया। यह स्लो मोशन वीडियो उनके और अयान के लास्ट हॉलीडे का है। आलिया इसे पोस्ट करते हुए लिखती हैं कि मजा, फ्री और हमेशा साथ। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं मेरे जीनियस ब्वॉय, हैप्पी बर्थडे अयानू। इस वीडियो के साथ आलिया ने कॉमेंट सेक्शन ओपन किया। इसपर फैन्स ने कॉमेंट कर आलिया को लव यू आलू बोला। कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया। तो कुल मिलाकर काफी मिक्स्ड रिएक्शन कॉमेंट सेक्शन पर आया। काम की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, अनिल कपूर, विक्की कौशल, जाह्नवी कपूर और भूमि पेडनेकर के साथ करण जौहर की अगली फिल्म में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में भी नजर आएंगी।