राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस इंद्रजीत महंती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, महाराष्ट्र के सहकारिता मंत्री बाला साहेब पाटिल शुक्रवार को संक्रमित पाए गए। उन्हें कराड के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मामला बढ़ने के बाद मणिपुर सरकार ने राज्य में 31 अगस्त तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। यहां 24 घंटे में 192 संक्रमित मिले हैं।

देश में शनिवार रात मौतों की संख्या 50 हजार पार हो गई। अब तक 50 हजार 80 मौतें हो चुकी हैं। फिलहाल हर रोज 900 से ज्यादा मौतें होने लगी हैं। शनिवार को 947 लोगों की जान गई। यह औसत अमेरिका और ब्राजील के बराबर ही है। देश में कोरोना मरीजों की संख्या 25 लाख 57 हजार 558 हो गई है।

Leave a Reply