ब्यावर,12 अगस्त। अजमेर जिले के ब्यावर शहर में कोराना का नही थम रहा है प्रकोप,शहर में कोराना बेकाबू बना हुआ है। नगर में कोराना संक्रमण के पोजेटिव मामलो का आंकड़ा 400 पार चले के बाद भी शहर में लगातार पोजेटिव मामले आना अच्छे संकेत नही है।
बुधवार को एक बार फिर शहर में 2 मामले पाये गए है।
आज मिलने वाले पोजेटिवो का नाता भी शहरी क्षेत्र से ही है। इसमें एक पुरुष व एक महिला है। दोनों मामले एक ही क्षेत्र से मिले है। जिनमें एक 23 बर्षीय महिला व एक 55 बर्षीय पुरुष है। दोंनो नेहरू गेट,गीता भवन के पास के निवासी है। यह जानकारी एकेएच अस्पताल से प्राप्त हुई है।
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को एकेएच से गई लगभग 72 कोराना संक्रमण मरीजो के रिपोर्ट अजमेर से आनी अभी शेष है। जो आज या कल कभी भी आ सकती है।

Leave a Reply