लालसोट 10 अगस्त। विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़ पचवारा में बस्सी डीडवाना स्टेट हाईवे पर गत रात्रि अज्ञात लोगों ने बिरसा मुंडा व संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की मूर्तियां स्थापित कर दी। जानकारी के अनुसार प्रात: मुर्तियां लगाने का पता लगते ही हड़कंप मच गया। एसडीएम सरिता मल्होत्रा व रामगढ़ थाना अधिकारी अशोक झाझरिया ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों को समझाइश कर आगे की जांच शुरू कर दी।