- मिजोरम में अब तक एक भी जान नहीं गई, सिक्कम में 26 जुलाई को एक मौत हुई थी
- राजधानी दिल्ली में 16 संक्रमितों ने दम तोड़ा, यहां अगस्त में मौतों की संख्या में कमी हुई
देश में संक्रमण के चलते मरने वालों का आंकड़ा शनिवार को 43 हजार के पार हो गया। अब तक 43 हजार 453 लोगों की मौत संक्रमण के चलते हो चुकी है। सबसे ज्यादा 17 हजार 367 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं। तमिलनाडु में 4 हजार 808 और दिल्ली में 4 हजार 98 लोगों की जान जा चुकी है।
24 घंटे में महाराष्ट्र में 275 मरीजों ने दम तोड़ा। तमिलनाडु में 118, आंध्र प्रदेश में 97, कर्नाटक में 93 लोगों की जान गई। उधर, उत्तर प्रदेश में 47 और पश्चिम बंगाल में 51 संक्रमितों की मौत हो गई। भारत अब दुनिया का 5वां देश हो गया है, जहां संक्रमण के चलते 40 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
24 घंटे में 875 लोगों ने जान गंवाई
संक्रमण के चलते बीते 24 घंटे में 875 लोगों ने जान गंवा दी। इसमें राजधानी दिल्ली में 16, बिहार में 19, तेलंगाना में 14, गुजरात और पंजाब में 23-23, राजस्थान में 11, ओडिशा और मध्य प्रदेश में 15-15 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया।राज्य मौतें महाराष्ट्र 17,367 तमिलनाडु 4,808 दिल्ली 4,098 गुजरात 2,627 कर्नाटक 3,091 उत्तर प्रदेश 2,028 पश्चिम बंगाल 2,005 आंध्र प्रदेश 1,939 मध्यप्रदेश 977 राजस्थान 778 तेलंगाना 615 हरियाणा 474 पंजाब 562 जम्मू कश्मीर 459 बिहार 419 ओडिशा 307 उत्तराखंड 117 केरल 107 झारखंड 160 छत्तीसगढ़ 89 असम 140 हिमाचल प्रदेश 13 चंडीगढ़ 24 पुडुचेरी 80 मेघालय 06 लद्दाख 09 त्रिपुरा 37 गोवा 72 अरुणाचल प्रदेश 03 दादरा एंड नागर हवेली 02 नगालैंड 07 सिक्किम 01 अंडमान और निकोबार समूह 20 मणिपुर 11 कुल 43,453