नई दिल्ली, 06 अगस्त (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के पूर्व उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू को देश का नया नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) नियुक्त किया गया है।

वित्त मंत्रालय की ओर से जारी एक अधिसूचना में कहा गया है राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संविधान अनुच्छेद 148 की प्रदत शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए उनकी नियुक्ति की है। वह जब से पदभार संभालेंगे तभी से उनकी नियुक्ति मानी जाएगी। वह राजीव महर्षि का स्थान लेंगे जो शुक्रवार को इस पद से सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं।

मुर्मू भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1985 बैच के गुजरात कैडर के अधिकारी रहे हैं। गुजरात में प्रशासनिक दायित्व निभाने के बाद वह केन्द्र में आ आए। सेवानिवृत्ति से कुछ दिन पहले उन्हें नए बने जम्मू-कश्मीर केन्द्र शासित प्रदेश का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया था। बुधवार को उन्होंने समय से पहले इस पद से इस्तीफा दे दिया था।

Leave a Reply