अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की मिस्ट्री के मामले में नई बात सामने निकल आ रही है। सूत्रों की मानें तो जब पुलिस टीम ने सुशांत की कॉल डीटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की पड़ताल की तो यह बात सामने निकलकर आयी कि अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने फरवरी में सुशांत को तीन दिनों में 25 कॉल की थी। यह कॉल उस वक्त आई थी, जब सुशांत अपनी बहन के घर चंडीगढ़ गए थे।
रिया बार-बार फोन कर उन्हें वापस आने की धमकी दे रही थी। इस दौरान सुशांत काफी परेशान हो गए थे। सूत्र बताते हैं कि ऐसी भी बातें सामने आ रही हैं कि सुशांत रिया के साथ उसी वक्त से नहीं रहना चाहते थे, लेकिन वह हमेशा साये की तरह उनका पीछा करती रही। सवाल यहर भी उठने लगा है कि आखिर रिया ने सुशांत को इतनी बार कॉल क्यों की? वह किस चीज के लिए घबरायी हुई थी। सुशांत को रिया मुंबई से दूर क्यों नहीं जाने देना चाहती थी? उनके परिवार वालों से सुशांत को क्यों दूर किया था। सूत्र बताते हैं कि सुशांत की कॉल डिटेल रिकॉर्ड से कई तरह के राज खुल सकते हैं। पटना पुलिस की एसआईटी भी काफी हद तक इस पहलू पर जांच कर चुकी थी। सुशांत के एक नहीं कई नंबर रिया ने बदलवाए थे। एसआईटी उन नंबरों की पड़ताल भी कर रही थी। बहरहाल अब केस सीबीआई के हवाले हो जाने के बाद इन सभी चीजों की जानकारी एसआईटी केंद्रीय जांच एजेंसी को दे सकती है।
रिया की कॉल बना सुशांत का काल
सुशांत सिंह प्रकरण में इस बात से भी जांच कर चुके पुलिस अफसरों ने इनकार नहीं किया कि रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह पर मानसिक दबाव बनाती थीं। उनके कहीं भी जाने पर वह उसे इतना कॉल करती थी, जिससे सुशांत तनाव में आ जाते थे। ये सारी कॉल सुशांत के लिए काल बन गई। इन्हीं कॉल के कारण उन्हें अपनों को छोड़कर वापस मुंबई जाना पड़ता था।